पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सन्नी और सौरव के घर वालों ने पुलिस को सौंपी सीसीटीवी फुटेज

सन्नी और सौरव के घर वालों ने पुलिस को सौंपी सीसीटीवी फुटेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोल्डनव्यू रिजोर्ट में शादी समारोह में वकीलों के साथ हुए झगड़े के मामले में आरोपी सौरव और सन्नी के परिवार ने रिजोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को सौंपी है।

आरोपियों की प|ियों प्रिया कपूर और कनिष्का सरपाल ने कहा कि कोई भी वकील उनका केस लड़ने को तैयार नहीं है। उन्होंने 3 दिसंबर को रिजोर्ट में हुए झगड़े की सीसीटीवी कैमरे में हुई रिकार्डिंग सीडी सौंप कर मामले में इंसाफ करने की मांग की है। उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया और महिला आयोग से भी इंसाफ के लिए अपील की है। थाना सदर के एसएचओ वविंदर महाजन ने बताया कि फुटेज उन्हें मिल गई है, जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

गोल्डन व्यू रिजोर्ट में शादी समारोह में वकीलों के साथ हुए झगड़े की सीसीटीवी फुटेज सन्नी और सौरव के घरवालों ने सोमवार को पुलिस को सौंपी।