कचहरी के बाहर चली गोलियां, 2 जख्मी
अजनालारोड स्थित कचहरी परिसर के पास सोमवार एक्टिवा पर सवार होकर आए करण और सुरिंदर ने सीधे फायर कर दो युवकों शरणजीत शन्ना और मोरिस को जख्मी कर दिया। पुलिस इसे बीते शुक्रवार सर्कुलर रोड पर हुई दो गुटों की लड़ाई के साथ जोड़कर देख रही है। दोनों जख्मी युवकों को गुरु नानक देव अस्पताल एडमिट करवाया गया है। इस दौरान शन्ना के पेट और छाती मोरिस की टांग पर गोली लगी। अस्पताल में एसीपी बलकार सिंह ने पहुंच दोनों के बयान दर्ज किए, लेकिन वह गैंगवार होने से इंकार कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे के करीब कुछ युवक पेशी के लिए कचहरी परिसर की ओर जा रहे थे। कचहरी परिसर के पास करण और सुरिंदर नामक युवकों ने सड़क पार से 7-8 फायर किए, जिसमें से तीन गोलियां शरणजीत शन्ना और मौरिस को लगीं। लोगों ने तुरंत युवकों को उठाकर गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। लेकिन दोनों ही युवक पुलिस को पूरी जानकारी नहीं दे रहे हैं। यह मामला शुक्रवार हुई लड़ाई के साथ भी जुड़ा है। गौरतलब है कि शुक्रवार सर्कुलर रोड स्थित गुरुद्वारा के पास दो गुटों का दोपहर के समय झगड़ा हो गया था, जिसमें जख्मी हुए तीन युवक गंगा, कबीर और विशाल अभी भी गुरु नानक देव अस्पताल में उपचाराधीन भी हैं।
शुक्रवार को झगड़े में जख्मी हुए विशाल ने बताया कि सर्कुलर रोड पर दूसरे गुट के सुरिंदर, करण, गौरी, कबीर, गंगा और दाे अज्ञात लोगों ने उस पर हमला किया था। आज करण और सुरिंदर दोनों सुबह 10 बजे अस्पताल भी आए उसे धमकियां देकर चले गए। जख्मी हुए शन्ना और मोरिस दोनों ही अस्पताल में भर्ती होने के समय उसके साथ थे। विशाल ने बताया कि कुछ समय पहले ही कबीर जेल से बेल पर बाहर आया है। उस पर एनडीपीएस के अंतर्गत पुलिस ने केस दायर किया था। कबीर समझता है कि उसे जेल भिजवाने में मेरा हाथ है। जिस रंजिश के चलते उसने उसपर हमला करवाया। वहीं दूसरे गुट के कबीर और गंगा ने बताया कि हरदीप बॉबी चैंपियन क्लब, सन्नी और विशाल भूरी ने उस पर हमला किया था, लेकिन उसने हमले की वजह बताने से मना कर दिया।
गैंगस्टरबब्बा और संगम का हो चुका है मर्डर
शहरमें हो रही गैंगवार के आगे पुलिस बेबस नजर रही है। दो माह पहले गैंगस्टर बब्बे को सरेआम गाेलियां मार दी गई थीं। जिसका आरोपी पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू को बताया। इसके बाद पुलिस ने जग्गू को पकड़ने के ल