- Hindi News
- अबहरो कल मनाएगी ह्यूमन राइट डे, पीस मार्च निकालेगी
अबहरो कल मनाएगी ह्यूमन राइट डे, पीस मार्च निकालेगी
अमृतसर | अखिलभारतीय ह्यूमन राइट आर्गेनाइजेशन (अबहरो) की ओर से 10 दिसंबर को अटारी बार्डर पर अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के संदर्भ में कैंडल पीस मार्च का आयोजन होगा। इसमें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार वेरका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संस्था के सेक्रेटरी जनरल हवा सिंह तंवर की अगुवाई में यह प्रोग्राम होगा। इसमें देश के कई हिस्सों से आए हुए प्रमुख लोग हिस्सा लेंगे।