पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"तेज गाड़ी चलाने वाले अपने साथ साथ दूसरों की जान भी

\"तेज गाड़ी चलाने वाले अपने साथ-साथ दूसरों की जान भी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\\\"तेज गाड़ी चलाने वाले अपने साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं। याद रखें कि आपकी जान बहुत कीमती है और घर में आपका परिवार आपके आने की राह देख रहा है। संकल्प लें कि गाड़ी कभी तेज नहीं चलाएंगे। अपने साथ-साथ दूसरों की जान को भी कीमती समझें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। जहां कहीं भी ट्रैफिक लाइटों की जरूरत है, वहां पर इन्हें लगाया जाएगा। यह सुनिश्चित कर लें कि शराब पीकर या कोई दूसरा नशा करके वाहन नहीं चलाएंगे। ओवर स्पीड सामने वाले और वाहन चालक दोनों के लिए खतरनाक हो सकती है। नशा करने के बाद दिमाग पर नियंत्रण नहीं रहता है और चालक गति को बढ़ा देता है। लोग यह समझ लें कि हर चीज सरकार या प्रशासन या फिर सख्ती के कारण ही नहीं करनी है। हमारी खुद की समाज के प्रति कुछ जिम्मेदारियां हैं, जिन्हें पूरा करना हमारा फर्ज है। रविभगत, डीसी,अमृतसर

संकल्प लें कि गाड़ी तेज नहीं चलाएंगे