पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रवासी मजदूरों को लूटने वाला गिरोह पकड़ा

प्रवासी मजदूरों को लूटने वाला गिरोह पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेनके अंदर और रात के समय रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों के साथ लूट करने वाले गिरोह को रविवार देर शाम थाना जीआरपी ने गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरोह को अटारी निवासी मंगा उर्फ सोनू, फतेहगढ़ चूड़ियां निवासी अमर मसीह और राजा को भंडारी पुल के नीचे लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया। एसएचओ धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि इन तीनों युवकों से पांच मोबाइल और चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ में तीनों युवकों ने माना कि उन्होंने अभी तक 4 वारदातें की हैं। वह अपना शिकार प्रवासी मजदूरों को बनाते थे। अधिकतर वारदातें ट्रेन में वह रात के समय अंजाम देते थे। एसएचओ धर्मेंद्र ने बताया कि वह आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड मांगेंगे। उन्हें पूरा यकीन हैं कि कई अन्य घटनाओं से भी पर्दा उठेगा।

जीआरपी थाने के एसएचओ धर्मेंद्र कल्याण ने पकड़े गए गिरोह की जानकारी दी।