पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साली संग रिश्ते में रोड़ा पत्नी की उंगलियां काटीं, मां का सिर फोड़ा

साली संग रिश्ते में रोड़ा पत्नी की उंगलियां काटीं, मां का सिर फोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानपुरकेगांव फिलौरा में साली के साथ रिश्ते में रोड़ा बनी प|ी की उंगलियां काट दीं और मां का सिर फोड़ दिया। सीआरपीएफ की नौकरी छोड़ चुका आरोपी फरार है। घायल मां पुष्पा देवी और प|ी आशा को सिविल अस्पताल लाया गया। सीरियस होने पर अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से पुष्पा देवी को चंडीगढ़ भेज दिया।

आशा ने बताया कि रविवार रात वह बच्चों सास के साथ घर पर थी। रात करीब 10 बजे उसका पति करन सैनी आया और बच्चों को मारने लगा। मना करने पर दातर से मां और मुझ पर हमला कर दिया। उसके दोनों हाथों की एक-एक उंगली कट गई है। दोनों को मरा हुआ समझकर करन वहां से भाग गया।

आशा ने बताया कि वह करन को बहन से रिश्ता बनाने से रोकती तो वह उसे पीटता है। विरोध किया तो पति उसकी बहन के साथ किराए के मकान में रहने लगा। 12 दिसंबर 2012 की रात पति ने घर आकर कहा कि आशा उसे इस बात की सहमति दे कि वह उसकी बहन के साथ उनके घर में ही रहे। जब आशा ने इंकार किया तो पिटाई कर डाली थी।

बहन बोली, पुलिस दे रही केस दबाने में भाई का साथ

करनकी बहन सुनीता ने बताया कि अपने हिस्से की जमीन बेचने के बाद अब करन की नजर प|ी की प्रॉपर्टी पर थी। वह प|ी पर बहन के साथ एक ही घर में रहने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसने मां पुष्पा और प|ी आशा पर जानलेवा हमला किया। बहन सुनीता का कहना है कि पुलिस भी मामले को दबाने में करन का साथ दे रही है।