संगली बांध कर एटीएम मशीन उखाड़ ले गए
झब्बालस्थितअमृतसर रोड पर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की एटीएम मशीन को रविवार रात लुटेरे उखाड़ ले गए। मशीन को लोहे का संगल डालकर कार के साथ खींचा गया। इससे मशीन ने जमीन के साथ पकड़ छोड़ दी औैर लुटेरे उसे उखाड़ कर ले गए।
बैंक मुलाजिमों के मुताबिक मशीन में 50 हजार रुपए से अधिक की नकदी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चार लुटेरे बताए जा रहे हैं। मशीन उखड़ने पर कार के ऊपर बांध कर ले गए।