- Hindi News
- बीएसएफ ने पकड़ी दो किलो हेरोइन, खेत की आड़ में रहे थे तस्कर
बीएसएफ ने पकड़ी दो किलो हेरोइन, खेत की आड़ में रहे थे तस्कर
बीएसएफ ने पाकिस्तान से आई दो किलो हेरोइन बरामद की है। तस्कर यह खेप धान की फसल की आड़ लेकर क्राॅस कराना चाहते थे, मगर जवानों की सतर्कता के कारण कामयाब नहीं हो सके। अमृतसर सेक्टर के डीआईजी एमएफ फारुकी ने बताया कि तड़के जवानों को फेंसिंग के पार कुछ आहट महसूस हुई। जब उन्होंने ललकारा तो लोग भाग निकले। जांच की तो एक-एक किलो के दो पैकेट हेरोइन के मिले।