- Hindi News
- बिक्रमजीत कत्ल की सीबीआई जांच की मांग खारिज
बिक्रमजीत कत्ल की सीबीआई जांच की मांग खारिज
बिक्रमजीतको पंजाब पुलिस की ओर से अगवा करके कत्ल करने के आरोपों की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग संबंधी याचिका सोमवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। पंजाब सरकार की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामला ट्रायल कोर्ट में विचाराधीन है। इस पर हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया।
बिक्रमजीत के कजिन राजबीर सिंह की तरफ से याचिका दायर कर कहा गया था कि उसका भाई बिक्रमजीत अमृतसर की सेंट्रल जेल में भिखीविंड के अकाली नेता और उसके परिवार के मेंबरों के कत्ल के मामले में सजा काट रहा था।
तेज कमर दर्द के चलते बिक्रमजीत को गुरु नानक देव हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान 5 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में बिक्रमजीत को अस्पताल के बाहर से सिविल ड्रेस में पुलिस मुलाजिमों ने अगवा कर लिया। बाद में घरवालों को पता चला कि पुलिस ने बिक्रमजीत की लाश का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। पुलिस ने झूठी कहानी बनाई कि बिक्रमजीत स्मगलिंग के एक मामले में शामिल था और पूछताछ के लिए उसे उठाया गया था। पुलिस पूछताछ के दौरान ही बिक्रमजीत की मौत हो गई।
याचिका में कहा गया कि लाश का पोस्टमार्टम किए बिना आनन-फानन में अंतिम संस्कार तक कर देना दर्शाता है कि पुलिस ने योजनाबद्ध ढंग से बिक्रमजीत को कत्ल किया। पुलिस इसे हिरासत में मौत का नाम देना चाह रही है लेकिन पुलिस की संदिग्ध भूमिका दर्शाती है कि यह प्लानिंग से किया मर्डर है। सीनियर पुलिस अफसरों के इस कत्ल में शामिल होने के चलते पंजाब पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। ऐसे में मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए।
मोहाली | धोखाधड़ीमामले में फंसे पंजाबी गायक प्रीत बराड़ उसके भाई अमृतपाल बराड़ के केस की सुनवाई सोमवार को मोहाली जिला अदालत में हुई। दोनों ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास सुरभि पराशर की कोर्ट में पेश हुए और अपने वकील के जरिए आरोप मुक्त करने की एप्लीकेशन लगाई। इस पर सुनवाई के लिए 17 अक्तूबर की तय की गई है। प्रीत बराड़ उसका भाई इन दिनों में जमानत पर चल रहे हैं। यह है मामला: प्रीत बराड़ उसके भाई के खिलाफ फेज-8 पुलिस थाने में फेज-2 के रहने वाले रमनदीप सिंह की शिकायत पर 29 जुलाई 2013 को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि प्