- Hindi News
- शाम सिंह तीसरी बार बने पाक गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान
शाम सिंह तीसरी बार बने पाक गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान
लाहौर में औकाफ बोर्ड आॅफिस में 10 मेंबरी कमेटी बनाई
शिवराज द्रुपद. अमृतसर
पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान शाम सिंह को तीसरी प्रधान चुना गया है। यह चुनाव लाहौर स्थित औकाफ बोर्ड के आफिस में कमेटी के दस मेंबरों ने सर्वसम्मति से किया। ननकाना साहिब के गोपाल सिंह चावला को कमेटी का महासचिव चुना गया। चुनाव को औकाफ बोर्ड के चेयरमैन सुदीक उल फारुक, एडिशनल चेयरमैन खालिद अली मुहर लगाई। इस संदर्भ में एनएमए (सांसद) रमेश सिंह अरोड़ा ने बताया कि पाकिस्तान के सिखों की लंबे समय से मांग थी कि कमेटी का चुनाव करवाया जाए। उसी के मद्देनजर पीएम मियां नवाज शरीफ ने इसे सिरे चढ़ाया है।
कमेटी में रमेश सिंह अरोड़ा, मनिंदर सिंह, डॉ. सरवन सिंह, पूर्व प्रधान बिशन सिंह, तारू सिंह, गोपाल सिंह, साहिब सिंह, भगत सिंह, बाबा अमरजीत सिंह भी शामिल हैं।
पाक सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान शाम सिंह अन्य मैंबरों के साथ।