पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादल नूं दो बंदे फड़ के रखदे ने मेरे नाल कुश्ती की लड़नी: कैप्टन

बादल नूं दो बंदे फड़ के रखदे ने मेरे नाल कुश्ती की लड़नी: कैप्टन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वसीएमऔर अमृतसर से सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री के कुश्ती वाले बयान पर पलटवार किया है। कैप्टन ने यहां मीडिया से कहा, ‘सीएम प्रकाश सिंह बादल ने मेरे नाल कुश्ती की लड़नी ऐ, दो बंदे ता ओहना नू फड़ के रखदे ने।’

कैप्टन ने सीएम हाउस के बाहर गुरदासपुर की गुरप्रीत कौर द्वारा खुद को आग लगाए जाने की घटना को गंभीर मसला बताया। कहा, बेरोजगारी की समस्या हल नहीं कर पाना सरकार की बड़ी असफलता है। ऐसा गंभीर कदम क्यों उइाया गया? इसके पीछे कोई ना कोई परेशानी रही होगी। कैप्टन ने कहा, यह अफसोसजनक है। ऐसे हजारों लोग हैं। जो आत्मदाह की कोशिश कर चुके हैं। इधर, धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर उन्होंने कहा, एक धर्म से दूसरे धर्म पर विश्वास करना व्यक्तिगत विश्वास पसंद का मुद्दा है। और इसको यही तक ही सीमित रहने देना चाहिए। इस मुद्दे पर राजनीित नहीं होनी चाहिए।

अमृतसर. कांग्रेसकमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, भाजपा और अकाली एक सिक्के के दो पहलू हैं। भाजपा और अकालियों की लड़ाई पंजाब को लूटने की थी। केंद्रीय सरकार ने बादल सरकार का खर्चा बढ़ा दिया होगा, तभी यह दोनों अब शांत होकर बैठ गए हैं। बाजवा यहां, राम लाल ईएनटी अस्पताल में मरीजों का हालचाल जानने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि किसी से भी पूछ लो लोग खुद बताएंगे कि रेत, भूमि अधिग्रहण, शराब-नशे, केबल आदि सभी पर इन्हीं का कब्जा है। बाजवा ने कहा, यह सरकार पंजाब में नशे पर काबू नहीं पा सकती। जिस राज्य में थानों की बोलियां हों और एसएचओ एमएलएज को महीना जाता है वहां नशे के कारोबार को रोका नहीं जा सकता।

कैप्टन से मिलते इराक में फंसे युवकों के घरवाले।

अमृतसर. इधर,कैप्टन ने राम लाल ईएनटी एंड आई अस्पताल में लापरवाही के कारण ऑपरेशन में आंखे गंवा चुके लोगांे का हाल जाना। कैप्टन ने कहा, आंखे गवां चुके लोगों के लिए सीएम की तरफ से एनाउंस की गई 2000 रुपए की पेंशन सिर्फ दिखावा है। सरकार से बुढ़ापा पेंशन तो दी नहीं जा रही, यह पेंशन वह कैसे देंगे? उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ छह महीने तक ही यह पेंशन दे पाएगी। कैप्टन ने कहा कि यह लोग गरीब हैं। और सरकार को इन्हें फिक्स एमाउंट देनी चाहिए। कैप्टन ने कहा कि अभी मरीजों के लिए खाना गुरुद्वारे से आता है। लेकिन अब उनके दफ्तर से आएगा।

अमृतसर. इराकमें इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक एंड सीरिया आतंकवादी संगठन क