- Hindi News
- बाहरी राज्यों से पीजीआई आने वालों की राह हुई आसान
बाहरी राज्यों से पीजीआई आने वालों की राह हुई आसान
कुराली |कुराली सेसिसवां टी-प्वाइंट तक के करीब 16 किलोमीटर लंबे मार्ग की फोरलेनिंग से स्थानीय एवं अन्य जिलों और जम्मू-कश्मीर हिमाचल जैसे बाहरी राज्यों से रोजाना सैकड़ों की गिनती में पीजीआई चंडीगढ़ तक पहुंचने वाले मरीजों की राह बेहद आसान हो गई है।
फोरलेन बनने से अब कुराली से पीजीआई तक के करीब एक घंटे के राह को मात्र आधे घंटे में तय किया जा सकेगा। रास्ते को 33 फुट तक चौड़ा कर दिया गया है। यह मार्ग अब शहर को हिमाचल के इंडस्ट्रियल एरिया बद्दी से जोड़ेगा। इससे रोपड़, सरहिंद, नवांशहर, जालंधर, अमृतसर, पठानकोट, जम्मू-कश्मीर से आने वालों का समय बचेगा।