- Hindi News
- शताब्दी से गिरी लड़की, चैन पुल करके रोकी ट्रेन
शताब्दी से गिरी लड़की, चैन पुल करके रोकी ट्रेन
जालंधर|अमृतसर जानेवाली शताब्दी से वीरवार को सिटी स्टेशन पर उतरते एक लड़की गिर गई। जैसे ही ट्रेन चलने लगी दूसरे यात्रियों ने ट्रेन रोककर हादसा टाला। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे शताब्दी आकर रुकी तो सामान लेकर करीब बीस साल की एक लड़की उतरने लगी। उसका पैर फिसल गया और गिर गई। अफरातफरी में कोच के यात्रियों ने चैन पुल करके ट्रेन को रोका।