पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमृतसर में गेंद की शक्ल में जारी हुआ वर्ल्ड कप का डाक टिकट

अमृतसर में गेंद की शक्ल में जारी हुआ वर्ल्ड कप का डाक टिकट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरप्रीत सिंह ने खरीदा पहला टिकट

अमृतसर|क्रिकेटवर्ल्डकप 2015 का डाक टिकट मुख्य डाकघर में सुपरिंटेंडेंट जनरैल सिंह ने जारी किया। इसे खरीदने का श्रेय टिकट संग्रह करने वाले हरप्रीत सिंह को गया। टिकट गेंद की शक्ल में है। इस सेट में वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले 14 देशों के झंडे छापे गए हैं, जबकि रंग उस देश की टीम की वर्दी का रखा गया है। 400 रुपए कीमत वाले इस सेट को खरीदने वाले हरप्रीत ने बताया कि इस सेट पर 1983 2011 में वर्ल्ड कप भारत द्वारा जीते जाने की तारीख भी छापी गई है। मेजबान मुल्कों ने वर्ल्ड कप को समर्पित गोल्ड प्लेटेड सिक्के भी जारी किए हैं। इनकी तादाद साल के हिसाब से 2015 रखी गई है। ग्राहक को ये बाल की शक्ल वाली डिब्बी में दिया जा रहा है। हरप्रीत सिंह का कहना है कि इसका मुख्य मकसद खेल प्रेमियों में उत्साह पैदा करना है।

डाक टिकट दिखाते हरप्रीत सिंह।