- Hindi News
- अमृतसर | इंटीग्रेटेडचेक पोस्ट (आईसीपी) का सर्वर डाउन होने के
अमृतसर | इंटीग्रेटेडचेक पोस्ट (आईसीपी) का सर्वर डाउन होने के
अमृतसर | इंटीग्रेटेडचेक पोस्ट (आईसीपी) का सर्वर डाउन होने के कारण अफगानिस्तान से आया करोड़ों रुपए का ड्राइफ्रूट बाॅर्डर पर फंस कर रह गया है। बारिश के कारण भीगने का भी खतरा पैदा हो गया है। इस वक्त आईसीपी में अफगानिस्तान से आए ड्राईफ्रूट की 25 गाड़ियां खड़ी हैं। यह माल करोड़ों का बताया जा रहा है। चूंकि यहां का सारा काम आॅनलाइन हो गया है, जिस कारण मैन्युअल काम नहीं हो पा रहा है और माल आग नहीं जा रहा है। शुक्रवार को जब से खुफिया एजेंसियों ने छापेमारी की है, तब से स्थिति अधिक िबगड़ी।
गई है।
गौर हो कि भारत ने अपने यहां सारा सिस्टम आन लाइन कर दिया है। अफगानिस्तान ने पहली सितंबर किया और पाकिस्तान पहली अक्टूबर को करेगा। हालांकि इस संदर्भ में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। दूसरी आईसीपी की सुरक्षा को लेकर लड़ाई लड़ रहे एडवोकेट पीसी शर्मा का कहना है कि सर्वर डाउन नहीं हुआ है बल्कि सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए इसकी आड़ ली जा रही है।
बाॅर्डर पर फंसा करोड़ों का अफगानी ड्राईफ्रूट