- Hindi News
- अकाली भाजपा की आपसी खींचतान में एनओसी फंसी हुई
अकाली-भाजपा की आपसी खींचतान में एनओसी फंसी हुई
अमृतसर | लोकसभामें कांग्रेस के उप नेता सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में अवैध काॅलोनियों के प्लाॅट प्रापर्टी डीलरों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी करने में हो रही देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, गठबंधन में आपसी खींचतान के कारण बिजनेस पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। छोटे स्तर पर प्रापर्टी के लेन-देन भी रुक गए हैं, वहीं निजी इस्तेमाल के लिए प्लाॅट या मकान खरीदने या बेचने वालों को भी परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा, ये हालात दोनों पार्टियों के बीच भरोसा ना रह जाने के कारण बने हैं। जनता के साथ वादा करने के बावजूद एनओसी नोटीफिकेशन जारी नहीं किए जाना गैर वाजिब है। अकाली नेतृत्व ऐसा कोई भी फैसला लेने से बच रहा है, जिसका फायदा भाजपा को मिल सके। इस सबके के कारण राज्य की आर्थिक गतिविधियां रुक गई हैं। कैप्टन ने कहा, अगर सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो लोगों को अपने अधिकारों की लड़ाई की खातिर सड़कों पर उतरना पड़ेगा।