- Hindi News
- मेडिकल काॅलेजों में 65 हो सकती है रिटायरमेंट एज
मेडिकल काॅलेजों में 65 हो सकती है रिटायरमेंट एज
अमृतसर | मेडिकलरिसर्च एंड एजुकेशन मंत्री अनिल जोशी ने सरकारी मेडिकल काॅलेजों के टीचरों को आश्वासन दिया है कि 23 सितंबर को होने वाली बैठक में मेडिकल डेंटल काॅलेजों के प्रोफेसरों की रिटायरमेंट एज 62 से बढ़ाकर 65 साल करने का प्रपोजल पेश किया जाएगा।
मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि पूरी कोशिश रहेगी कि रिटायरमेंट एज के प्रपोजल पर कैबिनेट की मुहर लग जाए। वह पंजाब स्टेट मेडिकल एंड डेंटल टीचर्स एसो. द्वारा उन्हें सौंपे ज्ञापन के बाद एसो. के शिष्टमंडल से बातचीत कर रहे थे।