दंपति पर सूए से हमला करने वाला गिरफ्तार
अमृतसर| बस्तीजोधेवाल के सुंदर नगर में जैकेट बनाने वाली सोफिया निटवियर्स के मालिक रंजीव और उनकी प|ी अपराजिता पर हमला करने वाले एक नौकर प्रमोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे आरोपी प्रमोद की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किया गया बटन लगाने वाला सुआ अपराजिता के कानों से छीनी सोने की बालियां भी बरामद कर ली हैं।