करनदीप को किक बॉक्सिंग में गोल्ड
पटियाला | पटियालाके करनदीप ने 11वीं जूनियर और 12वीं सीनियर किक बॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप के 63 किलो में गोल्ड जीता। प्लेवेज सीनियर सेकंडरी स्कूल पटियाला में प्रधान गरिमा सिंह एडिशनल कमिश्नर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट चंडीगढ़ की देखरेख में हो रही चैंपियनशिप में प्रदेश से 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
अंडर 51 किलो भाग वर्ग में मानसा के हरप्रीत सिंह ने गोल्ड जीता।
अंडर 57 में फाजिल्का के लवप्रीत सिंह ने गोल्ड, अंडर 63 में पटियाला के करनदीप सिंह ने गोल्ड और अंडर 79 किलो में मानसा के रमनदीप ने गोल्ड जीता। गर्ल्स में अंडर 48 किलो में अमृतसर की किरणदीप कौर, 52 में तरनतारन की प्रभदीप ने और 70 किलो में संगरूर की ज्योति ने गोल्ड मेडल जीता।