पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किन्नरों ने ढोलकी मास्टर सम्मा की मर्दानगी छीनी

किन्नरों ने ढोलकी मास्टर सम्मा की मर्दानगी छीनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवगुमानपुरा में दो किन्नरों ने किन्नर गुड़िया की कोठी पर कब्जा करने की नीयत से उसके ढोलकी मास्टर सरवण सिंह सम्मा का लिंग काट दिया। दोनों ने शुक्रवार रात 12 बजे गुड़िया के घर में सम्मा को चारपाई से बांधकर तेजधार हथियार से वारदात काे अंजाम दिया।

खून से लथपथ सम्मा को गुरु नानक देव अस्पताल दाखिल करवाया गया है। थाना घरिंडा पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपी किन्नरों के नाम ज्योति और ईशा हैं। जिन्होंने वारदात से पहले गुड़िया को भी रस्सियों से बांध दिया था। उसने किसी तरह खुद काे छुड़ा कर सम्मा के भाई सुखदेव सिंह को इसकी सूचना दी। इसके बाद सुखदेव ने सरपंच बीबी गुरनाम कौर और पुलिस को बताया। गुड़िया की मां राजकुमारी ने बताया कि सम्मा बचपन से ही गुड़िया के साथ ढोलकी बजाता रहा है। गांव में गुड़िया की कोठी है जिस पर ज्योति और ईशा कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर उससे लड़ते-झगड़ते रहते हैं। शुक्रवार शाम भी उन्होंने गांव के बाजार में गुड़िया से मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ डाले। गुड़िया नग्न हालत में जब घर पहुंची तो सम्मा ने इसका विरोध जताया, जिसका दोनों को पता चल गया। इस पर दोनों दीवार फांद कर गुड़िया के घर में घुसे और उसे रस्सी से बांध दिया। इसके बाद सम्मा को भी चारपाई पर बांध कर बड़ी बेरहमी से उसका लिंग काट डाला।