पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआरआई महिला से की छेड़छाड़, केस

एनआरआई महिला से की छेड़छाड़, केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनआरआईमहिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में थाना सुल्तानविंड पुलिस ने अंग्रेज सिंह निवासी कोट आत्मा राम के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में महिला ने बताया कि वह आॅस्ट्रेलिया में रहती है। उसके मां-बाप सुल्तानविंड रोड स्थित इलाके में रहते हैं।

इसके तहत वह अपने बेटे का इलाज करवाने के लिए विदेश से इंडिया आई हैं। आरोपी भी उनके घर पास ही रहता है। वह जब भी घर से बाहर निकलती आरोपी किसी किसी बात को लेकर उन्हें कमेंट करता और उनके साथ छेड़छाड़ भी की। इतना ही नहीं आरोपी ने उनके साथ अश्लील हरकतें भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।