- Hindi News
- राज्य सरकार के खिलाफ धरना, जमकर नारेबाजी
राज्य सरकार के खिलाफ धरना, जमकर नारेबाजी
पंजाबसरकार की ओर से पास किए काले कानून को लेकर पंजाब की 41 संघर्षशील जनतक जत्थेबंदियों ने मंगलवार को कंपनी बाग में धरना दिया और डीसी आॅफिस तक मार्च निकाला। इसके बाद डीसी रवि भगत को मांग पत्र सौंपा।
इस रोष मार्च में जालंधर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन से कई जत्थेबंदियांे के सदस्य शामिल हुए। रतन सिंह रंधावा, धर्मेंद्र सिंह अजनाला, सविंद्र सिंह चोताला, धनवंत सिंह, राज कुमार, गुरु साहिब सिंह, सतनाम सिंह पन्नू, कुलवंत सिंह और दातार सिंह ने कहा कि आजादी से पहले भी अंग्रेज सरकार ने इसी तरह का काला कानून बनाया था। जिसके बाद भी देश को आजाद करवाया था। इसी तरह का काला कानून अब पंजाब सरकार जनता पर थोपना चाहती है। जिसको किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर नरिंदर सिंह, राज कुमार, गुरनाम सिंह, सुखराज सिंह, सरवण सिंह, हीरा सिंह, बलदेव सिंह आदि मौजूद थे।
पंजाब सरकार के िखलाफ कंपनी बाग में प्रदेश की 41 जनतक जत्थेबंदियों के सदस्यों ने नारेबाजी की। इसके बाद डीसी रवि भगत को ज्ञापन सौंपा गया।