पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध पार्किंग वालों को प्रशासन का डर नहीं

अवैध पार्किंग वालों को प्रशासन का डर नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीदफ्तर की चारदीवारी में पार्किंग चला रहे ठेकेदार का घाटा पूरा करने के लिए अफसरों ने ही उसे दफ्तर के बाहर सड़क पर वाहनों को खड़ा करवाने पर पर्ची फीस लेने की अनुमति दी है। जबकि ठेकेदार को बोली के बाद जो पार्किंग अलाट की गई है, उसमें वह केवल मेन गेट के अंदर तक ही वाहनों को खड़ा करवा सकता है।

वहीं दूसरी तरफ किचलू चौक से एसएसपी विजिलेंस से डीईओ आॅफिस तक पार्किंग अवैध रूप से अभी भी चल रही है। डीसी रवि भगत ने अवैध रूप से पार्किंग चलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। एडवोकेट अमन पराशर द्वारा सूचना अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में डीसी रवि भगत और नगर निगम ने गई सूचना में साफ लिखा है कि डीसी दफ्तर के मेन गेट से किचलू चौक की तरफ और किचलू चौक से डीईओ दफ्तर की तरफ पार्किंग ठेके पर नहीं दी गई है। डीसी दफ्तर के बाहर चौपहिया वाहन खड़े करने के 30 रुपए लिए जा रहे हैं।

दैनिक भास्कर द्वारा मामले का खुलासा किए जाने के बाद डीसी ने डिस्ट्रिक नाजर विजय कुमार को मौके पर भेजा था। वहीं, मेयर बख्शी राम अरोड़ा ने कहा कि अवैध पार्किंग की जानकारी उन्हें नहीं है। वह इस समय बाहर हैं, आकर पता करेंगे।

सख्ती| डिप्टीकमिश्नर रवि भगत ने आदेश दे दिए हैं कि मंगलवार से वाहन लगाने के बदले में पैसा वसूलने वालों पर मामला दर्ज किया जाए।