टेनिस में दूसरे दिन रहा अमृतसर का दबदबा
अमृतसर | डीएवीइंटरनेशनल स्कूल में चल रही सीबीएसई नार्थ जोन-2 लॉन टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन अमृतसर ने अपना दबदबा रखा। अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में स्प्रिंग डेल अमृतसर ने मेयर वर्ड्स जालंधर को, सिटी पब्लिक स्कूल जालंधर ने मोती लाल नेहरू सोनीपत, एमवीएन फरीदाबाद ने बाल भारती बहादुरगढ़ को हराया। अंडर-19 लड़कों के मुकाबलों में सेंट क्रिसपिन गुड़गांव ने कैंब्रिज इंटरनेशनल फगवाड़ा को, डीएवी इंटरनेशनल स्कूल ने मेयर वर्ड्स स्कूल जालंधर को, बीसीएम स्कूल शास्त्री नगर लुधियाना ने एमजीएन अर्बन एस्टेट को, एमजीएन आदर्श नगर जालंधर ने बाल भारती स्कूल बहादुरगढ़ को पुलिस डीएवी जालंधर ने रियान इंटरनेशनल फरीदाबाद को और मोती लाल नेहरू ने कैंब्रिज स्कूल फगवाड़ा को हरा कर जीत प्राप्त की। अंडर 14 लड़कियों के मुकाबलों में बाल भारती बहादुरगढ़ को हरा जीत प्राप्त की।