शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस मनाया
अमृतसर | सत्यमइंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर कार्यक्रम करवाया गया। स्टूडेंट्स ने भाषण प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह के जज्बे और शहीदी के बारे में बताया। प्रिंसिपल आरके बेदी ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर रोशनी डाली और स्टूडेंट्स को उनके जीवन पर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. रोहित शर्मा और पीआरओ दीपिका शिंगारी भी उपस्थित थे।