शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी
अमृतसर | शहीदभगत सिंह के जीवन से नौजवानों पीढ़ी को शिक्षा लेनी चाहिए। यह बात स्पेशल एंटी क्राइम ब्यूरो के चीफ डॉ. चरनजीत सिंह चेतनपुरा ने श्रद्घांजलि समारोह में कही। डॉ. चेतनपुरा ने कहा कि भगत सिंह के जन्म दिवस पर सच्ची श्रद्धांजिल यही होगी कि समाज से बुराई को खत्म किया जाए और नौजवान नशा त्याग खेलों में रुचि दिखाएं। इस दौरान बलदेव सिंह रटौल, बलविंदर भट्टी, दविंदर सिंह, संदीप, विजय भारद्वाज, रितु शर्मा, रजिंदर कौर, लखबीर सिंह मौजूद थे।