- Hindi News
- डीएवी पब्लिक ने जीता पोस्टर मेकिंग क्विज
डीएवी पब्लिक ने जीता पोस्टर मेकिंग क्विज
अमृतसर | डीएवीपब्लिक स्कूल ने फोर्टिस एस्कोर्ट्स अस्पताल की ओर से आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया। बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली उत्सव तेजी ने पहला स्थान और शौर्या सचदेवा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. नीरा शर्मा ने बताया कि निर्णायकों ने स्टूडेंट्स की ओर से किए गए कामों की प्रशंसा की। उन्होंने स्टूडेंट्स को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।