- Hindi News
- पीसी ज्वैलर ने ई काॅमर्स स्टोर शुरू किया
पीसी ज्वैलर ने ई-काॅमर्स स्टोर शुरू किया
अमृतसर | पीसीज्वैलर महिलाओं के लिए ज्वैलरी ब्रांड में अपनी किस्म का सबसे पहला ई-काॅमर्स स्टोर शुरू किया है। इससे महिलाएं अपनी पसंद के तहत घर बैठे ही ऑनलाइन ज्वेलरी खरीद सकती है। पीसी ज्वैलर फ्लिप कार्ट के साथ भी करार करने जा रहा है, जिससे ग्राहक डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.वेयरशाइन.कॉम पर आसानी से खरीदारी कर सकते हैं। इससे महिलाओं को शॉपिंग करने में एक नई दिशा मिलेगी और लोगों का इस तरफ रुझान भी बढ़ेगा। पीसी ज्वैलर हमेशा से ही महिलाओं की पसंद, भरोसा और जरूरतों के साथ जुड़ा रहा है।