पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय पर हो कूड़े की लिफ्टिंग, अवैध कब्जे हटें

समय पर हो कूड़े की लिफ्टिंग, अवैध कब्जे हटें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकारियों ने चलाया अभियान

स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

सफाई अिभयान को लेकर डिस्ट्रिक शापिंग कांप्लैक्स मे झाड़ू लगाते हुए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के एसई भारत भूषण शर्मा आैर अन्य।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरुकता रैली निकालते सरकारी हाई स्कूल बागड़ियां के टीचर्स और स्टूडेंट्स।

^लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। अगर कोई बार-बार गंदगी फैलाता है तो जुर्माना वसूला जाना चाहिए, इसके लिए निगम को बिना किसी दबाव में कार्रवाई करनी होगी। अगर सभी ठान लें कि शहर को साफ रखना है तो फिर यह मुहिम जरूर सफल होगी। -एडवोकेट रंजीत सिंह, टैक्सप्रेक्टिशनर

^स्वच्छ भारत मुहिम एक अच्छी सोच है। यह तभी संभव होगा जब जनता सफाई के प्रति सजग रहे। शहर में डस्टबिन लगने चाहिए और समय पर कूड़ा लिफ्टिंग हो। निगम के मुलाजिम कई-कई दिनों तक ड्यूटी पर दिखाई नहीं देते, अधिकारियों को उनकी हाजिरी सुनिश्चित करनी चाहिए। -एडवोकेट जीएस ग्रोवर, वैटमाहिर

^सफाई होने का कारण जहां लोगों में जागरूकता होना है वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर की भी कमी है। टूटी सड़कें और गलियां, सीवरेज का खस्ता हाल तथा अतिक्रमण जैसे मुद्दे भी कहीं कहीं सफाई व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। इसलिए जरूरी है कि इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक किया जाए। -हरमीत आर्टिस्ट

^झाड़ू पकड़ कर फोटो खिंचवाने से कुछ नहीं होने वाला। इसके लिए जरूरी है कि चौतरफा पहला। सोच और समाज दोनों को ही स्वच्छ रखना होगा। इसके लिए नेताओं को निजी हितों से ऊपर उठना होगा। सभी अपने लेबल पर पहल करें कि अखबारों की सुर्खियां बनें। -जगदीश सचदेवा, नाटककार

^शहर साफ-सुथरा होना चाहिए। स्वच्छता के लिए प्रशासन की पहल सराहनीय है मगर इसे औपचारिकता बनाया जाए। इसके लिए लोगों को भी जागरूक किया जाए ताकि यह जनांदोलन का रूप धारण करे और लोग खुद ही इस तरफ चल पड़े। -केवल धालीवाल, नाट्यनिर्देशक

^शहर को साफ सुथरा रखने के लिए स्वच्छता अभियान अच्छा है, लेकिन इसके साथ ही हर शहरवासी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए शहर को साफ रखना होगा। खाना खाने के बाद सड़कों पर कागज और रैपर फेंकने से गंदगी बढ़ती है। सड़क पर चलने वालों को इस बात का ख्याल रखना होगा। -जेएस नारंग, बिजनेसमैन।

^शहर को साफ सुथरा रखने के लिए सभी को सैस डिव्लैप करनी होगी। विदेशों में तो बच्चों को स्कूलों में ही सफाई के बारे में बताया जाता है। जब