पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसी अन्य मेडिकल कॉलेज में करो शिफ्ट

किसी अन्य मेडिकल कॉलेज में करो शिफ्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसीअन्य मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने की मांग पर अड़े चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने तीसरे दिन भी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के बाहर धरने जारी रखा। स्टूडेंट्स ने साफ कहा है कि पंजाब सरकार उन्हें बस आश्वासन ही दे रही है। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती वह हड़ताल पर ही बैठे रहेंगे।

स्टूडेंट्स ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज को एडमिशन के लिए जो अप्रूवल 2014-15 सेशन के लिए दी है वह कंडीशनल है। तय समय में कॉलेज को अपनी कमियां दूर करनी हैं। अगर कॉलेज इस बीच कमियों को पूरा नहीं कर पाया तो सुप्रीम कोर्ट 10 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी वापिस नहीं करेगा। ऐसे में नए स्टूडेंट्स का भविष्य भी खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकारी उनकी बात नहीं सुनती वह धरने पर बैठे रहेंगे।

मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करते हुए चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स। उनका कहना है, सरकार सिर्फ भरोसा दि रही है।