- Hindi News
- अकाली दल के खिलाफ कोई भी हथियार बरतूंगा : मनप्रीत
अकाली दल के खिलाफ कोई भी हथियार बरतूंगा : मनप्रीत
पीपीपीप्रधान मनप्रीत बादल ने कहा, अकाली दल का किला ढहाने के लिए वह कोई भी हथियार बरतने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, अकालियों को हराने के लिए कांग्रेस ही नही बल्कि सभी समान विचारों वाली पार्टियों को मिलकर चलना होगा। पंजाब मे विधानसभा चुनाव 2017 नही बल्कि जुलाई 2015 में होने जा रहें हैं। मनप्रीत पार्टी की ओर से जिला स्तर पर शुरू की गई मीटिंगों की मुहिम के तहत यहां पहुंचे थे।
उन्होंने कहा, पंजाब के हालात तरसयोग हैं। भ्राष्टाचार तथा बेरोजगारी चरम पर है। अकाली दल की भाईवाल पार्टी भाजपा के नेताओं के बयान देखकर पता चलता है, वे कितने दुखी हैं। पंजाब देश भर में पहले नंबर पर था लेकिन आज बहुत पिछड़ चुका है, मै पूछना चाहात हूं कि बादल प्रदेश के लिए कौन सी राजनीतिक विरासत छोड़कर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह आगामी नगरपालिका कौंसिल चुनाव कांग्रेस से मिलकर लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा, नवजोत िसंह िसद्धू को लगातार अकालियों के खिलाफ बोलते रहना चाहिए।
अमृतसर/कादियां. सीएमबादल विरसा विहार में चल रहे 12वें नेशनल थिएटर फेस्टिवल में मंचित नाटक कोर्ट मार्शल देखने पहुंचे। उन्होंने फेस्टिवल आयोजक केवल धालीवाल समेत अन्य कलाकारों से कहा कि वे इस विधा के जरिए गांव-गांव जाकर प्रचार करें। इस दौरान जाकिया लहजे में कहा, मैं तां दो-तीन दिन इत्थे रहणां पर तुहाडा ड्रामा वेखण नई सकदा क्योंकि कल तों मेरा अपना ड्रामा शुरू होणां। मतलब वह संगत दर्शन करेंगे। उधर कादियां में बादल ने कहा, प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा की ओर से अविनाश चन्द्र के इस्तीफे की मांग तब तक जायज नहीं है जब तक वह दोषी साबित नहीं होते। नशे को लेकर पंजाब का नाम ऐसे ही बदनाम किया जा रहा। नशा दूसरे देशों तथा राज्यों से यहां रहा है।
प्रैस कान्फ्रेंस में मनप्रीत बादल।