- Hindi News
- पुलिस द्वारा भिखारिन महिला की पिटाई मामले की जांच के आदेश
पुलिस द्वारा भिखारिन महिला की पिटाई मामले की जांच के आदेश
माल रोड पर 27 सितंबर को पुलिस द्वारा भिखारिन की पिटाई मामले का संज्ञान लेते हुए ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एसएसपी रूरल को जांच के आदेश दे दिए हैं। तब कमिश्नर ने आरोपी पुलिस मुलाजिम को सस्पेंड कर दिया था। मानवाधिकार कार्यकर्ता पीसी बाली ने कमीशन को लिखा था। कमीशन ने इसे मानवाधिकार का उल्लंघन बताया है। बाली ने कहा, ऐसी घटनाओं को देख कर खामोश नहीं रहा जा सकता।