पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ह्यूमन राइट्स कमीशन ने पुलिस कमिश्नर को कार्रवाई करने को कहा

ह्यूमन राइट्स कमीशन ने पुलिस कमिश्नर को कार्रवाई करने को कहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिंदा मरीज को पोस्ट- मार्टम हाउस से बाहर फेंकने का मामला

भास्करन्यूज | अमृतसर

जिंदामरीज को मुर्दाघर के बाहर फेंकने के मसले को लेकर पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमिशन ने कड़ा नोटिस लिया है। 10 सितंबर 2014 को गुरु नानक देव अस्पताल की मेडिसन वार्ड में दाखिल मरीज को कुछ डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम हाऊस के बाहर फैंकवा दिया था।

पोस्ट मार्टम हाऊस के सामने ही स्पेयर पार्ट्स की दुकान करने वाले रजिंदर कुमार राजू ने इसकी शिकायत पुलिस में कर मरीज का इलाज दोबारा शुरू करवा दिया था। पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमिशन ने डायरेक्टर रिसर्च एंड मेडिकल एजूकेशन डिपार्टमेंट और अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को सख्त कदम उठाने के लिए कहा है।