पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण गई मेरी पत्नी की जान : सतीश

अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण गई मेरी पत्नी की जान : सतीश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतीशकुमार निवासी रोड़े शाह कालोनी गुरु नानक पुरा ने आरोप लगाया है कि बटाला रोड पर स्थित सरीन अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण 29 सितंबर को उसकी प|ी रीटा की मौत ऑपरेशन के दौरान हो गई। सतीश का कहना है कि इसकी शिकायत सिविल सर्जन कार्यालय में की गई, लेकिन सुनवाई होने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत डिप्टी कमिश्नर और मुख्य संसदीय सचिव डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को कर दी। जिसके बाद सहायक सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर कक्कड़ की अगवाई में कमेटी का गठन कर दिया गया।

सतीश ने बताया कि सुनवाई के दौरान 9 दिसंबर को डॉ. सरीन अस्पताल के संचालक डॉ. संजीव सरीन, उनकी प|ी गीतांजली सरीन और रीटा का ऑपरेशन करने वाले डाॅ. अमनदीप सिंह पहुंचे। सतीश का आरोप है कि इन तीनों ने उसका दुर्व्यवहार किया और उसे धमकियां दी। सिविल सर्जन कार्यालय के डॉक्टरों की ओर से भी कोई सहयोग नहीं किया जा रहा। इसलिए उसने इसकी शिकायत उपमुख्यमंत्री द्वारा दी गई हैल्पलाइन 181 पर कर दी है। वहीं डाॅ. संजीव सरीन का कहना है कि सतीश की प|ी के पहले ही 6 अबॉर्शन हो चुके हैं और ऑपरेशन करने से पहले सतीश को इस बात की जानकारी दे दी गई थी कि ऑपरेशन के दौरान उसकी प|ी की जान जा सकती है। इसके बाद सतीश की सहमति से ही ऑपरेशन किया गया। सरीन दंपति का दावा है कि उन्होंने ऑपरेशन में कोई कोताही नहीं की। उनके पास इस संबंधी सारा रिकार्ड मौजूद है। बुधवार को डॉ. बलविंदर कक्कड़ के ऑफिस में सुनवाई के दौरान सतीश द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गई। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दे दी है।

प|ी रीटा की मौत के मामले की जानकारी देते सतीश कुमार।