- Hindi News
- राजनीति में दृढ़ इच्छाशक्ति का होना जरूरी : जोशी
राजनीति में दृढ़ इच्छाशक्ति का होना जरूरी : जोशी
मंत्री ने सदस्यता अभियान के तहत उत्तरी हलके के बूथ स्तर पर वर्करों से की बैठक
भास्करन्यूज | अमृतसर
स्थानीयनिकाय मेडिकल एजुकेशन मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि राजनीति में दृढ़ इच्छाशक्ति का होना बहुत जरूरी है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबित कर दिया है।
मोदी जैसी इच्छाशक्ति से ही हम भाजपा विचारधारा को घर-घर तक पहुंचा सकते हैं। जोशी ने स्थानीय होटल में आयोजित बूथ स्तर तक के वर्करों की बैठक को संबोधित कर घर जाने का संदेश दिया है। जोशी ने कहा कि कांग्रेस 60 सालों में जो नहीं कर पाई, मोदी ने उसे 6 माह में कर दिखाया है। मोदी की सोच से भारत को तरक्की पर ले जाने के लिए भाजपा का सदस्य बने।
इस अवसर पर कई अहम संस्थानों के पदाधिकारियों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। जिसमें मुख्य रूप से प्रो. सी.एल जुनेजा, पूर्व डिप्टी कमिश्नर कस्टम एस.के लूथरा, कर्नल एच.एस ग्रोवर, नेशनल इंटेग्रेटिड मेडिको एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डा. पलविंदर पाल सिंह, एडवोकेट करण ग्रेवाल, कैप्टन आरूर सिंह, डा. सरीन चौहान, मास्टर इम्युनल के अलावा भारी संख्या में लोगों ने भाजपा में शामिल हैं।
बैठक में मेयर बख्शीराम अरोड़ा, प्रधान नरेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट आर.पी सिंह मैनी, केवल कुमार, बलदेव राज बग्गा, अनुज सिक्का, सुखमिंदर पिंटू, पप्पू महाजन, अमन ऐरी, मानव तनेजा, प्रितपाल फौजी, मास्टर राकेश, डा. राम चावला सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
हर घर को मूलभूत सुविधाएं देना पार्टी का मकसद
अमृतसर|भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत वीरवार को भाजपा प्रवासी सैल भाजपा इंडस्ट्री सैल की ओर से लगाए गए कैंप में सैकडों लोगों को भाजपा के साथ जोड़ा गया। वार्ड नंबर 19 प्रीत नगर में लगे कैंप के दौरान डॉ. नवजोत कौर ने कहा कि भाजपा का मकसद हर घर को मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाना है। यह आम आदमी के लिए भाजपा से जुड़ने का अच्छा मौका है। भाजपा इंडस्ट्री सैल के प्रधान अश्विनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का सपना है कि भाजपा देश की ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बने। जिला शहरी प्रधान नरेश शर्मा ने कहा भाजपा का सदस्य होना गर्व की बात है। इस मौके पर विशाल वैद, सुनील दत्ता आदि मौजूद थे।
सदस्यता अभियान को लेकर बूथ स