- Hindi News
- अबहरो ने बॉर्डर पर मनाया मानवाधिकार दिवस
अबहरो ने बॉर्डर पर मनाया मानवाधिकार दिवस
अखिलभारतीय ह्यूमन राइट आर्गेनाइजेशन (अबहरो) की ओर से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाय गया। इस दौरान अटारी बॉर्डर पर कैंडल पीस मार्च का आयोजन किया गया। इसमें बीएसएफ के उप कमांडेंट अरुण कुमार तथा असिस्टेंट कमांडेंट रण सिंह समेत कई जवान और महिला प्रहरी शामिल हुए।
संस्था के जनरल सेक्रेटरी हवा सिंह तंवर ने कहा कि यह यूनिवर्सल डिक्लेरेशन ऑफ़ ह्यूमन राइट्स की 66वीं वर्षगांठ है और दुनिया में अमन और शांति कायम करने के लिए मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार एक व्यक्ति की राष्ट्रीयता, उसके निवास, लिंग या जातीय मूल, रंग, धर्म या अन्य स्थिति पर ध्यान दिए बिना सभी मनुष्यों के लिए निहित अधिकार है। सभी समान रूप से भेदभाव के बिना मानव अधिकारों के हकदार हैं। ये अधिकार आपस में संबंधित, अन्योन्याश्रित और अविभाज्य हैं। इस मौके पर अबहरो पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष ज्योति ठाकुर, सचिव प्रीति सिंह, डॉ. इंदु वर्मा, जिला प्रधान पूनम शर्मा, चंचल कुमार, रुपिंदर कौर, विजय गुप्ता, कुलदीप सिंह, कुलवंत सिंह मठारू, रमिंदर चोपड़ा, रवि, सुरिंदर कुमार आदि मौजूद थे।
अटारी बॉर्डर पर कैंडल पीस मार्च निकाला गया। इसमें बीएसएफ के उप कमांडेंट अरुण कुमार सहित कई जवान शामिल हुए।