पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलों ने किया कोर्ट का बायकॉट

वकीलों ने किया कोर्ट का बायकॉट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़चूड़ियां रोड स्थित रिजोर्ट में हुई लड़ाई के मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई करने पर वकीलों ने वीरवार कोर्ट का बायकॉट किया। सुबह वकील कोर्ट परिसर के बाहर एकत्रित हुए और पंजाब पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद वह पुलिस कमिश्नर से मिलने उनके कार्यालय भी गए। जहां पुलिस कमिश्नर की जगह एडीसीपी स्पेशल एचएस बराड़ ने उनसे मुलाकात की। एडीसीपी बराड़ ने उन्हें आश्वासन दिया कि शुक्रवार शाम तक आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

बार एसोसिएशन के सचिव मुकेश नंदा ने बताया कि अगर कल तक एडवोकेट अमित शर्मा विद्रोही पर हमला करने वालों को पकड़ा नहीं जाता तो संघर्ष ओर तेज किया जाएगा। शुक्रवार वह रोड शो निकाल कर अपना रोष प्रदर्शन करेंगे।

वकीलों ने एडीसीपी एचएस बराड़ से मिल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।