पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सास को अश्लील वीडियो भेजने वाला सउदी अरब रिटर्न दामाद गिरफ्तार

सास को अश्लील वीडियो भेजने वाला सउदी अरब रिटर्न दामाद गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोपी मजीठा रोड के पिंक एवेन्यू का रहने वाला विशांत

भास्करन्यूज| अमृतसर/ जालंधर

सासको व्हाट्स एप पर अश्लील वीडियो भेजने वाले सउदी अरब रिटर्न दामाद को थाना दो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे उस समय पकड़ लिया जब वह डीसी दफ्तर में किसी काम से आया था। आरोपी की पहचान अमृतसर के मजीठा रोड के पिंक एवेन्यू के रहने वाले विशांत वर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस को दिए बयान में टैगोर नगर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 2005 में अमृतसर के रहने वाले विशांत वर्मा से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले बेटी को तंग करने लग गए। उसके बाद से बेटी मायके घर रह रही थी। अदालत में केस चल रहा है। उनका दामाद सउदी अरब की एक कंपनी में काम करता है। वह आता-जाता रहता है। कुछ महीने से वह उन्हें व्हाट्स एप पर अश्लील वीडियो, मोबाइल पर अश्लील एसएमएस और गालियां लिखकर भेज रहा था। कई बार उसे मना किया, मगर वह नहीं हट रहा था।