जमीन के झगड़े में तीन लोगों की मौत
अमृतसर | लोपोकेथाने के मंझ गांव में तीन कनाल जमीन को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इसमें अकाली सरपंच, पूर्व पुलिस मुलाजिम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गोली लगने से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 8 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। दोनों गुटों ने मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाजिमों पर फायरिंग कर उन्हें भागने को मजबूर कर दिया गया। बाद में पहुंची पुिलस ने जवाबी फायरिंग कर हालात पर काबू पाया।
{िवस्तृत|अमृतसरभास्कर