- Hindi News
- अमृतसर में 5 की मौत, दो स्वाइन फ्लू से, 3 सस्पेक्टेड, अबतक 19 मौतें हो चुकी
अमृतसर में 5 की मौत, दो स्वाइन फ्लू से, 3 सस्पेक्टेड, अबतक 19 मौतें हो चुकी
अमृतसर | 24घंटे के भीतर पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें से 2 लोग स्वाइन फ्लू से जबकि 3 सस्पेक्टेड थे। वहीं, एक पॉजीटिव मरीज फोर्टिस एस्कोर्ट्स में भर्ती है। इसके साथ ही राज्य में सस्पेक्टेड समेत स्वाइन फ्लू से मरने वालों की तादाद 19 हो गई है। गुरुनानक देव अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के इंचार्ज डॉ. एनएस नेकी ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी के ब्रह्म दत्त (56) और जय सिंह रोड की चंपा देवी (36) की रविवार देर रात मौत हो गई। दानों सस्पेक्टेड थे। वहीं, सोमवार सुबह फोकल प्वाइंट की सतनाम कौर (55) की मौत हो गई। इनके अलावा अस्पताल में स्वाइन फ्लू सस्पेक्टेड तीन मरीज भर्ती हैं। स्वाइन फ्लू से पीड़ित दो मरीजों की फोर्टिस एस्कोर्ट्स में मौत हो गई।