- Hindi News
- 4 मिनट में 4 लुटेरों ने बैंक से लूटे 21 लाख
4 मिनट में 4 लुटेरों ने बैंक से लूटे 21 लाख
भास्कर न्यूज | अजनाला (अमृतसर)
झंडेरथाना के दियाल भडंग गांव में पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार सुबह फिल्मी स्टाइल में चार बदमाशों ने 4 मिनट में 21 लाख रुपए लूट लिए। दोनों हाथों में पिस्टल लिए बदमाशों ने बैंक में घुसते ही मैनेजर, स्टाफ और कस्टमर्स को पिस्टलें दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और सभी को एक साइड में खड़े होने को कहा। एक युवक ने विरोध करना चाहा तो एक लुटेरे ने पिस्टल की बट मारकर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद सभी एक साइड में हाथ उठाकर खड़े हो गए। लुटेर 11:40 में बैंक में घुसे और 11.44 बजे कैश से भरा ट्रंक उठाकर फरार हो गए, जिसमें 21 लाख रुपए कैश बताया जा रहा है। बताया जाता है कि लुटेरों ने ट्रंक सफेद रंग की कार में रखा और बटाला वाली साइड भाग गए। जाते समय लुटेरों ने बैंक को बाहर से लॉक कर दिया। हालांकि, लुटेरों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। अाईजी ईश्वर चंद ने बताया कि लुटेर जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
{लुटेरोंके चेहरे दिखे | अमृतसर भास्कर
वोे चार मिनट
11:40 | चारबदमाश बैैंक में घुसते हैं।
11:41| एकमिनट टहले, जायजा लिया।
11:42 | पिस्टलनिकाली और धमका कर सबको साइड करते हैं।
11:44 | इसकेबाद रुपए से भरा ट्रंक उठाते और फरार हो गए।