- Hindi News
- तख्त केसगढ़ साहिब में बैटरी वाली कार की सुविधा ठप
तख्त केसगढ़ साहिब में बैटरी वाली कार की सुविधा ठप
भास्कर न्यूज | आनंदपुर साहिब
श्रीदरबार साहिब अमृतसर की तर्ज पर ही एसजीपीसी की तरफ से तख्त श्री केसगढ़ साहिब में संगत की सुविधा के लिए शुरू की गई बैटरी वाली कार की सेवा ठुस होकर रह गई है। बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवाई गईं यह कारें कहीं नजर नहीं रही हैं और ही बुजुर्गों को तख्त साहिब तक पहुंचाने के लिए रास्ता ही शिरोमणि कमेटी की तरफ से खोला गया है।
2013 में तख्त श्री केसगढ़ साहिब को जाने वाली चढ़ाई पर एसजीपीसी की तरफ से पक्के तौर पर फाटक लगा दिए गए थे।
इसके बाद बुजुर्ग श्रद्धालुओं और खास तौर पर डिस्क के मरीजों या अन्य मरीजों को चढ़ाई चढ़ने में बहुत दिक्कत आती थी। रोष के बाद एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोई उपयुक्त हल निकालने के आदेश जारी किए थे।
इसी के तहत तख्त श्री केसगढ़ साहिब के मैनेजर सुखविंदर सिंह गरेवाल ने जत्थेदार मक्कड़ के आदेश अनुसार श्री दरबार साहिब की तर्ज पर प्रदूषण रहित बैटरी वाली कारों की सुविधा प्रदान करवाई थी। सुविधा को कामयाब होते देख एसजीपीसी की तरफ से श्री दरबार साहिब से अन्य कारें मंगवाकर लगाई गईं। अब कुछ हफ्तों से ही कारें नजर रही हैं और ही फाटक खोले गए हैं।