पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने काटे अवैध प्रेस और पुलिस लिखे वाहनों के चालान

पुलिस ने काटे अवैध प्रेस और पुलिस लिखे वाहनों के चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें अवैध प्रैस और पुलिस के स्टीकर लगे वाहनों के खिलाफ ट्रेफिक पुलिस की ओर से छेड़े गए अभियान के तहत सोमवार 14 वाहनों के चालान काटे गए। इनमें 11 वाहन ऐसे थे जिन पर प्रेस लिखा हुआ था जबकि तीन वाहनों पर पुलिस के स्टीकर लगे थे। ट्रेफिक पुलिस की एसीपी कंवलदीप कौर पुरेवाल के नेतृत्व में ट्रेफिक पुलिस की टीम ने भंडारी पुल पर शाम 5 बजे से 7 बजे तक स्पेशल नाका लगाया।

इस दौरान प्रेस और पुलिस लिखे वाहनों को रोककर उनकी चैकिंग की गई। ट्रेफिक पुलिस के एडीसीपी ध्रुमन निंबले ने कहा कि अवैध प्रैस और पुलिस लिखे वाहनों के खिलाफ ट्रेफिक पुलिस की मुहिम इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ उन्हीं वाहनों पर प्रेस शब्द लिखा जा सकता है जिसे सूचना एवं लोग संपर्क विभाग पंजाब सरकार का प्रेस आई कार्ड जारी किया गया हो। इसी तरह जिन वाहनों पर पंजाब पुलिस के स्टीकर लगे हुए उन की चेंकिंग की जाएगी और पुलिस शब्द का दुरुपयोग करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बाइक पर प्रेस लिखने वाला युवक जब पंजाब सरकार की ओर से बना प्रेस का कार्ड नहीं दिखा सका तो पुलिस ने उसकी बाइक से स्टीकर उतार कर चालान काट दिया।