पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आनंदपुर साहिब के पांच किलों की कारसेवा शुरू

आनंदपुर साहिब के पांच किलों की कारसेवा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगुरु तेग बहादुर जी द्वारा बसाई गई पवित्र नगरी आनंदपुर साहिब के 350 साला स्थापना दिवस श्रद्धा भावना के साथ मनाया जाएगा। तख्त श्री केसगढ़ साहिब में स्थापना दिवस को समर्पित प्रकाशित ऐतिहासिक ट्रैक्ट तथा स्टिकर रिलीज करते हुए एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने बताया कि केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी मल सिंह के नेतृत्व में इस आयोजन को एसजीपीसी मनाएगी। उन्होंने बताया कि खालसे की जन्मभूमि आनंदपुर साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा बनवाए गए पांच ऐतिहासिक किलों का पुरातन स्वरूप दिया जाएगा। इसकी सेवा काम आज से शुरू कर दिया गया है। इसमें किला आनंद आनंदगढ़ साहिब की सेवा संत बाबा लाभ सिंह, किला तारागढ़ साहिब की सेवा संत बाबा दिलबाग सिंह तथा बाबा सुलखन सिंह, किला गोलगढ़ साहिब की सेवा संत बाबा अमरीक सिंह पटियाले वाले, किला लोहगढ़ साहिब की सेवा संत बाबा जोगिंदर सिंह डुमोली वाले तथा किला फतेहगढ़ साहिब की सेवा संत बाबा बचन सिंह दिल्ली वाले निभाएंगे।

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के निवास के निर्माण की सेवा संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वालों को सौंपी गई है। इसी तरह से गुरुद्वारा डेरा साहिब को सुंदर बनाने की सेवा बाबा खुशहाल सिंह तथा बाबा अवतार सिंह जी टिब्बी साहिब वालों को दी गई है। तख्त श्री केसगढ़ साहिब में सोने की मीनाकारी भाई महिंदर सिंह बर्मिंघम वाले, तंबू साहिब के दरवाजों की सेवा बाबा भाग सिंह, गुंबदों की मीनाकारी की सेवा जगदीश सिंह चित्रकार को सौंपी गई। इसी तरह से तख्त श्री केसगढ़ साहिब और संबंधित गुरुद्वारों में फूल-बूटों की सेवा मनजीत सिंह गंगा नर्सरी वाले तथा बाबा खुशहाल सिंह और बाबा अवतार सिंह टिब्बी साहिब वालों को दी गई है।

आनंदपुर साहिब में पांच एेतिहासिक किलों की कारसेवा की शुरुआत करते एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़।