- Hindi News
- मेयर अरोड़ा ने किया एमपी की एस्टीमेट कमेटी का स्वागत
मेयर अरोड़ा ने किया एमपी की एस्टीमेट कमेटी का स्वागत
अमृतसरपहुंची मध्यप्रदेश विधान सभा की एस्टीमेट कमेटी के सदस्यों का महाराजा रणजीत सिंह पैनोरमा में पहुंचने पर मेयर बख्शी राम अरोड़ा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर कमेटी के सदस्यों एमएलए महिंद्रा सिंह कलूकेडा, चेयरमैन पब्लिक अकाउंट्स कमेटी, एमएलए दलीप सिंह परिहार, यादवेंद्र सिंह, एसएल मैथिल, अजय श्रीवास्तव, महिंद्रा सोनी, राधे शाम भार्गव ने मेयर और निगम कमिश्नर के साथ मीटिंग की। मेयर ने कमेटी सदस्यों का स्वागत किया। कमिश्नर पीके सभ्रवाल ने इस मौके पर शहर की रूपरेखा और विकास के बारे में कमेटी के सदस्यों को अवगत कराया।