पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह बाढ़ पीड़ित परिवारों को एसजीपीसी ने दिए 10 10 हजार

छह बाढ़ पीड़ित परिवारों को एसजीपीसी ने दिए 10-10 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढ़ पीड़ित परिवारों को एसजीपीसी के सचिव मनजीत सिंह ने राशि बांटी।

भास्कर न्यूज | अमृतसर

एसजीपीसके प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ के दिशानिर्देश पर कमेटी के सचिव मनजीत सिंह ने मंगलवार को जेएंडके के छह बाढ़ पीड़ित परिवारों को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक रूप से मदद की है।

मनजीत सिंह ने बताया कि इन परिवारों का बाढ़ में सब कुछ तबाह हो गया है और यह परिवार श्रीनगर से अमृतसर पहुंचे थे। उन्होंने प्रधान जी के आदेशानुसार मोहन सिंह, बीबी भूपिंदर कौर, बीबी अमनदीप कौर, बीबी मनप्रीत कौर, बीबी परमजीत कौर, बीबी अमृत कौर के परिवार को यह मदद दी गई है। इस दौरान मोहन सिंह के बीमार बेटे का इलाज श्री गुरु रामदास अस्पताल में फ्री करवाने का भी प्रधान ने आदेश दिया है। इस मौके पर उनके साथ एडिशनल सेक्रेटरी बलविंदर सिंह जोड़ा, निजी सहायक सतिंदर सिंह, पब्लिसिटी इंचार्ज कुलविंदर सिंह रमदास आदि मौजूद थे।