अरुण को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
2011 में हुई जनगणना में बेहतर प्रदर्शन करने की बदौलत मिल रहा अवार्ड
भास्करन्यूज | अमृतसर
पंजाबयूनिवर्सिटी लॉ आडिटोरियम में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह के दौरान ब्लाक एलिमेंट्री एजुकेशन आफिसर-2 अरुण शर्मा को राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 2011 में हुई जनगणना के समय सर्वश्रेष्ठ कारगुजारी के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अवार्ड मिलने की सूचना मिलने पर प्रसन्नता जताई और कहा कि ऐसी कार्यगुजारी वाले प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा अवार्ड मिलना उनका सौभाग्य है।