- Hindi News
- श्री श्याम प्रभु खाटू वालों का संकीर्तन 2 नबंवर को
श्री श्याम प्रभु खाटू वालों का संकीर्तन 2 नबंवर को
श्रीश्याम मित्र मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक मेडिकल इन्क्लेव स्थित गोबिंद बांसल के निवास में हुई।
मंडल के संरक्षक रमेश मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी सदस्य शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते रमेश ने कहा कि श्री श्याम प्रभु खाटू वालों का 13वां भव्य भजन संध्या संकीर्तन 2 नवंबर को गुरु नानक भवन में बाद दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक होगा।
इसमें दिल्ली की प्रसिद्ध भजन गायिका और कृष्ण प्रिय अलका गोयल, बीकानेर के भजन सम्राट प्रवेश शर्मा गुणगान करेंगे। इसके अलावा भी भजन मंडलियां प्रभु का गुणगान करेंगी। इसमें भजन गंगा, छप्पन भोग, भव्य दरबार और दिल्ली से प्रभु के विग्रह का अदभुत शृंगार मुख्य आकर्षण होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सदस्यों में काफी उत्साह है और हर कोई बढ़-चढ़ कर सेवा करना चाहता है।
उन्होंने बताया कि इस मौके पर सुभाष मित्तल, विष्णु पौधार, अनिल पौधार, मातादीन खेमका, ओपी गुप्ता, राहुल मित्तल, अभिषेक खेमका आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।