पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोहणा स्कूल मुहिम के तहत स्टूडेंट्स का शोषण होगा: बस्सी

सोहणा स्कूल मुहिम के तहत स्टूडेंट्स का शोषण होगा: बस्सी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबप्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश बस्सी ने कहा कि सोहणा स्कूल मुहिम के तहत बच्चों से सफेदी सहित अन्य काम करवाना उनका शोषण होगा।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड अपनी नाकामियों और वित्तीय संकट का बोझ सीधे तौर पर विद्यार्थियों पर डालने का प्रयास कर रहा है। कांग्रेस किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो शिक्षा विभाग के खिलाफ अर्थी फूक प्रदर्शन किए जाएंगे। बस्सी ने कहा कि स्टूडेंट्स स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करने जाते हैं। वहां पर उनको शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार के पास पहले ही संसाधनों की कमी है। यहां तक की सफाई कर्मियों का भी टोटा है। ऐसे में बढ़िया शिक्षा प्रसार के दावे पूरे होने संभव नहीं है। पिछले कुछ वर्षों का रिकार्ड देखें तो रिजल्ट पर भी असर दिखाई दे रहा है। ऐसे में यदि स्टूडेंट्स को सफेदी करने और रसोइयों को साफ करने का काम दिया गया पढ़ाई कैसे हो पाएगी।