पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसजीपीसी ने शेख फरीद का जन्मदिन मनाया

एसजीपीसी ने शेख फरीद का जन्मदिन मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शेखफरीद का जन्मदिन एसजीपीसी ने मंगलवार को श्रद्धा भावना के साथ मनाया। इस मौके पर गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हाल में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए।

इस मौके पर दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई बलविंदर सिंह लोपोके के जत्थे ने इलाही बाणी का कीर्तन किया। जबकि अरदास भाई कुलविंदर सिंह ने की। इस दौरान हुक्मनामा सिंह साहिब ज्ञानी गुरमिंदर सिंह ने लिया। इस मौके पर सिंह साहिब ने शेख फरीद के जीवन पर रोशनी डाली। आयोजन में एसजीपीसी के सचिव दल मेघ सिंह, मनजीत सिंह, एडिशनल सचिव बलविंदर सिंह जौड़ासिंघा, रणजीत सिंह, निजी सहायक सतिंदर सिंह, उप सचिव सुखदेव सिंह भूराकोना, दरबार साहिब के मैनेजर प्रताप सिंह, पब्लिसिटी इंचार्ज कुलविंदर सिंह रमदास, सतनाम सिंह, निशान सिंह, रणजीत सिंह, जसविंदर सिंह, भुपिंदर सिंह आदि मौजूद थे।